ePaper

ममता को चलना पड़ा पैदल, डीजीपी का ट्रांसफर

Updated at : 25 May 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
ममता को चलना पड़ा पैदल, डीजीपी का ट्रांसफर

बेंगलुरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के गुस्से का शिकार हुई कर्नाटक की डीजीपी का ट्रांसफर कर दिया गया है. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह स्थल तक सीएम ममता के पैदल पहुंचने पर राज्य की महिला डीजीपी नीलमणि राजू का ट्रांसफर कर […]

विज्ञापन
बेंगलुरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के गुस्से का शिकार हुई कर्नाटक की डीजीपी का ट्रांसफर कर दिया गया है. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह स्थल तक सीएम ममता के पैदल पहुंचने पर राज्य की महिला डीजीपी नीलमणि राजू का ट्रांसफर कर दिया गया है.
ममता समारोह स्थल की ट्रैफिक व्यवस्थाओं से नाखुश थीं.
दरअसल कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग सभी विपक्षी दलों के नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे. लेकिन शपथ ग्रहण से पहले ममता बनर्जी राज्य की डीजीपी पर भड़क उठीं. वजह थी भीड़ और गाड़ियों की कतार के कारण महज कुछ मीटर की दूरी तक पैदला चलना.
विधानसभा के बाहर समारोह में शामिल होने आये कई नेताओं की गाड़ियों की वजह दूर-दूर तक जाम जैसे हालात बन गये थे जिसकी वजह से ममता बनर्जी की कार समारोह स्थल तक नहीं पहुंच सकी.
सीएम ममता ने 300 मीटर की दूरी पैदल ही तय की और मंच तक पहुंचीं. इस दौरान मंच पर खड़ीं महिला डीजीपी पर ममता का गुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद ममता को किसी तरह कुमारस्वामी और उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करते हुए उनकी सीट पर बैठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola