कुमार स्वामी की ताजपोशी पर बेंगलुरु पहुंचीं ममता
Updated at : 23 May 2018 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कर्नाटक चुनाव की जीत विपक्षी एकता के लिए बने मिसाल को लोगों के सामने पेश करने के लिए भाजपा विरोधी 11 दलों के नेता और पांच राज्यों के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी की ताजपोशी में शिरकत करेंगे. भाजपा विरोधी फेडरल फ्रंट का मुख्य चेहरा बनीं ममता बनर्जी कर्नाटक पहुंच गयी हैं. उल्लेखनीय है कि […]
विज्ञापन
कोलकाता : कर्नाटक चुनाव की जीत विपक्षी एकता के लिए बने मिसाल को लोगों के सामने पेश करने के लिए भाजपा विरोधी 11 दलों के नेता और पांच राज्यों के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी की ताजपोशी में शिरकत करेंगे. भाजपा विरोधी फेडरल फ्रंट का मुख्य चेहरा बनीं ममता बनर्जी कर्नाटक पहुंच गयी हैं.
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने भाजपा विरोधी दलों को नयी आॅक्सीजन दिया है. लिहाजा कुमार स्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता को दिखाते हुए नये राजनीतिक तानाबाना को लोगों के सामने पेश किया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी ने जिस तरह से कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस को लगातार सलाह देते हुए एकजुट होने की बात करती रहीं, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अन्य लोगों को वहां पहुंचने के लिए भी मनायीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




