ePaper

हत्या मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Updated at : 12 May 2018 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

भानगोरः तृणमूल कांग्रेस के नेता अराबुल इस्लाम को 14 मई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पश्चिम बंगाल में 14 मई को पंचायत चुनाव होने हैं. इस्लाम तृणमूल कांग्रेस के जिला स्तर के नेता […]

विज्ञापन

भानगोरः तृणमूल कांग्रेस के नेता अराबुल इस्लाम को 14 मई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पश्चिम बंगाल में 14 मई को पंचायत चुनाव होने हैं. इस्लाम तृणमूल कांग्रेस के जिला स्तर के नेता हैं और पूर्व विधायक हैं.

उन्हें पुलिस ने कल रात ममता बनर्जी के आदेश के बाद गिरफ्तार किया. ममता के पास राज्य का गृह विभाग भी है. इ्स्लाम को बरुईपुर उप खंडीय मजिस्ट्रेट अदालत में आज पेश किया गया और 22 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने इस्लाम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके 14 दिन की हिरासत की मांग की थी.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में काशीपुर से माछीभंगा तक कल निकाले जा रहे एक जुलूस में 25 वर्षीय हाफिजुल इस्लाम मुल्ला भी शामिल था। उसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब तृणमूल कांग्रेस नेता के बेटे और भाई को इस घटना की कथित संलिप्तता के मामले में तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola