ePaper

बंगाल : जानिए क्‍यों ममता बनर्जी का चेन्नई दौरा हुआ स्थगित

Updated at : 05 Apr 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : जानिए क्‍यों ममता बनर्जी का चेन्नई दौरा हुआ स्थगित

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चेन्नई दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया है. गौरतलब है कि ममता बनर्जी ‘थर्ड फ्रंट’ के गठन की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए 10 अप्रैल को डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि व कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई जानेवाली थीं, लेकिन उन्होंने फिलहाल अपने […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चेन्नई दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया है. गौरतलब है कि ममता बनर्जी ‘थर्ड फ्रंट’ के गठन की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए 10 अप्रैल को डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि व कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई जानेवाली थीं, लेकिन उन्होंने फिलहाल अपने दौरे को स्थगित कर दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में होनेवाले पंचायत चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपना दौरा स्थगित किया है. अब वह पंचायत चुनाव के बाद चेन्नई के दौरे पर जायेंगी. गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई जानेवाली थीं. सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया में हिंसक घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री ने चेन्नई जाने का प्लान फिलहाल स्थगित कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola