कोलकाता : शमी ने हसीन जहां पर फेंका बाउंसर, ब्लैंक चेक से निकासी पर लगायी रोक
Updated at : 21 Mar 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है. हसीन जहां शमी के खिलाफ शिकायत करने मुख्यमंत्री के घर तक पहुंच रही हैं, वहीं अब तेज गेंदबाज शमी ने हसीन जहां पर बाउंसर फेंक दिया है.उन्होंने अपने ब्लैंक चेक पर स्टॉप पेमेंट कर दिया है, ताकि हसीन […]
विज्ञापन
कोलकाता : क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है. हसीन जहां शमी के खिलाफ शिकायत करने मुख्यमंत्री के घर तक पहुंच रही हैं, वहीं अब तेज गेंदबाज शमी ने हसीन जहां पर बाउंसर फेंक दिया है.उन्होंने अपने ब्लैंक चेक पर स्टॉप पेमेंट कर दिया है, ताकि हसीन रुपये ना निकाल सके.
जानकारी के मुताबिक, हसीन जहां के पास मोहम्मद शमी का साइन किया हुआ कई ब्लैंक चेक हैं. ऐसे ही एक चेक पर एक लाख रुपये निकालने के लिए जब हसीन बैंक गयीं तो पता चला कि शमी ने उक्त चेक पर स्टॉप पेमेंट किया हुआ है. यानी उस चेक से हसीन को अब पैसा नहीं मिल सकता. लिहाजा अब अगला कदम उठाने के लिए हसीन अपने वकील से संपर्क कर रही हैं.
उल्लेखनीय है कि ट्वीटर पर गत 12 मार्च को शमी ने अपनी बेटी का फोटो पोस्ट करते हुए उसे चॉकलेट लवर लिखा और कहा था, ‘मिस यू बेबो’. अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि शमी पैसे रोक देते हैं तो ना केवल हसीन जहां बल्कि उनकी बेटी को भी समस्या होगी. इधर, हसीन जहां ने कहा है कि उन्होंने अपनी शिकायत कर दी है. अब अदालत से उन्हें न्याय की आशा है. विश्वास है कि सच्चाई की लड़ाई में जीत उनकी ही होगी.
दूसरी तरफ, शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने हसीन जहां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल पैसों से मतलब था. वह हर महीने लाखों रुपये की शॉपिंग करती थीं. विवाद होने के बाद शमी के घरवाले उसके वकील के साथ इस मामले को सुलझाना चाहते थे लेकिन हसीन को तुरंत अपने नाम पर प्रॉपर्टी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




