खुशखबरी! हावड़ा से मुजफ्फरपुर के लिए 26 समर स्पेशल ट्रेन

कोलकाता : पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए 26 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई के मध्य प्रत्येक रविवार को हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी जबकि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 7 अप्रैल से 30 […]
कोलकाता : पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए 26 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई के मध्य प्रत्येक रविवार को हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी जबकि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 7 अप्रैल से 30 जुलाई के मध्य प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी. 05227 हावड़ा-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 6 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह से 05228 मुजफ्फरपुर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन तड़के 3 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










