बंगाल में निवेश के लिए अब मुख्यमंत्री ममता करेंगी मुंबई व लंदन का दौरा

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में निवेश के लिए अब मुख्यमंत्री ममता करेंगी मुंबई व लंदन का दौरा

कोलकाता : निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एवं इंगलैंड की राजधानी लंदन का सफर करेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एक और दो नवंबर को मुंबई में होंगी. वह 31 अक्तूबर को मुंबई के लिए रवाना होंगी और तीन नवंबर को उनकी वापसी होगी. अपने मुबई […]

विज्ञापन

कोलकाता : निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एवं इंगलैंड की राजधानी लंदन का सफर करेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एक और दो नवंबर को मुंबई में होंगी. वह 31 अक्तूबर को मुंबई के लिए रवाना होंगी और तीन नवंबर को उनकी वापसी होगी. अपने मुबई सफर के दौरान व यंग प्रेसिडेंट ऑर्गनाइजेशन के सम्मेलन में शामिल होंगी, जहां वह वक्तव्य भी पेश करेंगीं.

राज्य सचिवालय नवान्न से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से लौटने के बाद ममता बनर्जी लंदन जायेंगीं. 11 नवंबर को वह लंदन के लिए उड़ान भरेंगीं. उनके साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा एवं मुख्य सचिव मलय दे भी होंगे.

ये भी पढ़ें… पहाड़ पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों को केंद्र ने वापस बुलाया, राज्य ने जतायी नाराजगी

मुख्यमंत्री लंदन में सिस्टर निवेदिता की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगीं, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही वह उद्योगपतियों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola