सीएम ममता बनर्जी आज पटना रवाना होंगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार की शाम 5.30 बजे की फ्लाइट से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हाेगी. नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वहां पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राजद द्वारा प्रस्तावित रैली में भाग लेंगी. उल्लेखनीय है कि बिहार में जदयू और राजद के बीच गठबंधन […]
विज्ञापन
कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार की शाम 5.30 बजे की फ्लाइट से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हाेगी. नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वहां पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राजद द्वारा प्रस्तावित रैली में भाग लेंगी. उल्लेखनीय है कि बिहार में जदयू और राजद के बीच गठबंधन टूटने व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के भाजपा का दामन थामने को राजद की ओर से सख्त विरोध किया जा रहा है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूरे राज्य में घूमकर इसे जनमत के साथ धोखाधड़ी बताते हुए यात्रा कर रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को पटना में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाग लेंगी. वह रविवार को ही कोलकाता वापस लौट अायेंगी.
गणेश चतुर्थी की दीं बधाई
गणेश चतुर्थी पर राज्यवासियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर हैप्पी गणेश चतुर्थी लिख कर बधाई दीं.
मुख्यमंत्री का यह संदेश तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने परिचितों को फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप के मार्फत शेयर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










