Kolkata News : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डाॅक्टरों को लेकर बड़ा खुलासा, जानें यहां पूरा अपडेट

NEET UG 2025 Guidelines
Kolkata News : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 563 जूनियर डॉक्टरों का नाम सामने आया है. हालांकि, इनमें पांच चिकित्सकों की आय का आंकड़ा चौंकाने वाला है.
Kolkata News : कोलकाता के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नौ अगस्त को जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद से ही जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. घटना के खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले चिकित्सकों ने हड़ताल भी की थी. इसी बीच, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि नौ अगस्त से 17 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य साथी योजना के तहत 563 चिकित्सकों ने इलाज के लिए विभाग से 54.39 करोड़ रुपये क्लेम किया है.
स्वास्थ्य साथी योजना सेडाॅक्टरों को मिले 54.39 करोड़ रुपये
बताया गया है कि इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में ड्यूटी करके करोड़ों रुपये कमाये हैं. स्वास्थ्य भवन के मुताबिक, इन जूनियर डॉक्टरों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य साथी योजना के तहत मरीजों के इलाज से 54.39 करोड़ रुपये मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 563 जूनियर डॉक्टरों का नाम सामने आया है. हालांकि, इनमें पांच चिकित्सकों की आय का आंकड़ा चौंकाने वाला है. पांच डॉक्टरों ने 1.88 करोड़ रुपये का क्लेम किया है.
Also Read : WB Crime News : मां को किया फोन कहा, ‘वो मुझे जीने नहीं देंगे’
तृणमूल नेता कुणाल घोष ने किया कटाक्ष
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के बाद, तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन पर कटाक्ष किया है. पूर्व सांसद कुणाल घोष ने एक्स हैंडल से व्यंग्य करते हुए पूछा, “क्या क्रांतिकारी कुछ बोलेंगे?” श्री घोष ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से पता चलता है कि कई डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बंद रखी थी, लेकिन वह निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में मरीजों को देख रहे थे.
Also Read : Train Cancelled news : सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई ट्रेनें रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




