ePaper

Mahua Moitra : महुआ मोइत्रा ने किया कटाक्ष, 'खुले हैं भाजपा के द्वार, आ जाओ नहीं तो अब की बार तिहाड़'

Updated at : 03 Apr 2024 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Mahua Moitra : महुआ मोइत्रा ने किया कटाक्ष, 'खुले हैं भाजपा के द्वार, आ जाओ नहीं तो अब की बार तिहाड़'

Mahua Moitra : ईडी ने तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है. केंद्रीय एजेंसी उनसे विदेशी मुद्रा विनिमय (फेमा) अधिनियम के उल्लंघन के मामले में पूछताछ करना चाहती है.

विज्ञापन

Mahua Moitra : पश्चिम बंगाल की तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ विदेशी मुद्रा अधिनियम या फेमा के तहत एक मामला लंबित है. ईडी ने मंगलवार को निष्कासित सांसद के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.इसके बाद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर हमला बोला है. अपने एक्स हैंडल उन्होंने लिखा है कि ‘खुले हैं बीजेपी के द्वार आ जाओ नहीं तो अब के बार-तिहाड़’ यह उनका स्पष्ट संकेत है, अगर वे बीजेपी में शामिल नहीं हुए तो विपक्षी नेताओं का पता तिहाड़ जेल होगा.

महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर किया कटाक्ष

रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 के बाद से कुल 25 विपक्षी नेता ऐसे रहे हैं, जिन्होंने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पार्टियां बदल लीं. इस सूची में कांग्रेस के 10, एनसीपी और शिवसेना के चार-चार, टीडीपी के दो, समाजवादी पार्टी और वाईएसआरसीपी के एक-एक नेता शामिल हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद सभी 23 लोग भ्रष्टाचार के मामलों से बरी हो गए .इस पर भी महुआ मोइत्रा ने व्यंग्य किया है.
Mamata Banerjee : अमित शाह ने तूफान प्रभावित राज्यों की जानकारी लेने के लिए ममता बनर्जी को किया फोन

केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्ष को किया जा रहा है परेशान : ममता बनर्जी

रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के समर्थन में कृष्णानगर में सभा की. उन्होंने महुआ मोइत्रा को अपने साथ लेकर बीजेपी पर जमकर बरसीं. आरोप लगाया कि चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्ष को परेशान किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं से यह भी कहा कि चुनाव के दौरान किसी केंद्रीय एजेंसी के समन का जवाब देने की जरूरत नहीं है. उनसे कहें कि वोट के बाद देखेंगे. अपने ऊपर लगे आरोपों और उनके आवास और कार्यालय पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के बारे में महुआ मोइत्रा ने खुद कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो यह ‘सम्मान का प्रतीक’ होगा. इस संदर्भ में, ईडी ने मंगलवार को तृणमूल उम्मीदवार के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है.
Mahua Moitra : सरकारी बंगला खाली करने के मामले में महुआ मोइत्रा को हाईकोर्ट से फिर झटका, याचिका खारिज
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola