ePaper

बंगाल एसटीएफ की बड़ी सफलता, पाकिस्तान में प्रशिक्षित कश्मीरी आतंकवादी कैनिंग से गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2024 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kashmiri Terrorist Arrest

बंगाल के कैनिंग से गिरफ्तार कश्मीरी आतंकवादी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी कश्मीर पुलिस.

Kashmiri Terrorist Arrest: बंगाल एसटीएफ ने दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से पाकिस्तान में प्रशिक्षित कश्मीरी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. वह बांग्लादेश जाने की फिराक में था.

विज्ञापन

Kashmiri Terrorist Arrest|कोलकाता, विकास गुप्ता : पाकिस्तान से प्रशिक्षण प्राप्त कश्मीरी आतंकवादी जावेद मुंशी को पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से शनिवार को गिरफ्तार किया गया. बाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे कोलकाता के सीजीएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 31 दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया.

लश्कर के निर्देश पर बांग्लादेश में घुसपैठ की फिराक में था मुंशी

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर आया कश्मीरी आतंकवादी बांग्लादेश की सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में है. वह लश्कर-ए-तोयबा के निर्देश पर कुछ दिन पहले बंगाल में आया है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन से जुड़ा यह आतंकवादी आईईडी एक्सपर्ट है. हथियार चलाने में भी माहिर है.

बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की कर चुका है यात्रा

जावेद मुंशी कई आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है. आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वह जेल की सजा भी भुगत चुका है. वर्ष 2011 में अहल-ए-हदी के नेता शौकत शाह मर्डर केस में भी वह संलिप्त था. पश्चिम बंगाल की एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आतंकवादी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने ऑपरेटिव के कहने पर पाकिस्तानी पासपोर्ट पर कई बार बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी उसकी तलाश थी.

बंगाल एसटीएफ ने जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपा

बंगाल एसटीएफ ने जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद उसे कश्मीर ले जाएगी और आगे की जांच करेगी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है कि कश्मीरी आतंकवादी की गिरफ्तारी से यह पता चलता है कि राज्य पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा चनौतियों से निबटने के लिए कितनी मुस्तैदी से काम कर रही है.

जावेद अहमद मुंशी के पास से जब्त की गई ये चीजें

सरकारी वकील विकास ने कहा कि श्रीनगर से पुलिस की एक टीम यहां आई है ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए. बंगाल एसटीएफ ने 58 साल के जावेद अहमद मुंशी मुस्लिम लीग को पुनर्जीवित करने की कोशिशों में लगा था. कैनिंग से गिरफ्तार इस शख्स के पास से एक पुस्तक, एक सीडी, एक प्लास्टिक बैग और कई दस्तावेज पुलिस ने जब्त किए हैं. कोर्ट ने 31 दिसंबर तक उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है.

Also Read

संदिग्ध परिस्थितियों में तृणमूल कांग्रेस के नेता की मौत

सीबीआइ हिरासत में भोजन व दवा खाने में ‘कालीघाटेर काकू’ ने दिखाये नखरे, फिर भी नहीं मिली राहत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola