जलपाईगुड़ी : नाबालिग के साथ गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 1:03 AM
जलपाईगुड़ी जिले के एक चाय बागान में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
चार नाबालिग आरोपियों सहित सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एजेसियां, जलपाईगुड़ी
जलपाईगुड़ी जिले के एक चाय बागान में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार ने जिन सात आरोपियों को नामजद किया है, उन्हें बीते तीन दिनों के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सात आरोपियों में से चार नाबालिग हैं और तीन वयस्क आरोपियों में से दो को पुलिस हिरासत में जबकि एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है. अधिकारी ने कहा कि लड़की एक आरोपी के अनुरोध पर दुआर्स क्षेत्र में स्थित चाय बागान में एक सुनसान जगह गयी थी.
उन्होंने कहा कि वह आरोपी लड़की का मित्र बताया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर बाद जब वह उस जगह पहुंची तो सात लोगों ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में जब आरोपियों ने कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो लड़की के परिवार ने प्राथमिकी दर्ज करायी. अधिकारी ने कहा कि तीन आरोपियों को जलपाईगुड़ी जबकि चार अन्य को अलीपुरदुआर से गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










