रैगिंग से मौत के मामले में चार छात्रों के निष्कासन की सिफारिश

Updated at : 25 May 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
रैगिंग से मौत के मामले में चार छात्रों के निष्कासन की सिफारिश

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की रैगिंग-रोधी समिति ने उन चार सीनियर छात्रों को निष्कासित करने की सिफारिश की है, जो पिछले साल अगस्त में एक नये छात्र की रैगिंग में कथित रूप से शामिल थे, जिसके कारण उसकी (नये छात्र की) मौत हो गयी थी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी

विज्ञापन

कोलकाता.

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की रैगिंग-रोधी समिति ने उन चार सीनियर छात्रों को निष्कासित करने की सिफारिश की है, जो पिछले साल अगस्त में एक नये छात्र की रैगिंग में कथित रूप से शामिल थे, जिसके कारण उसकी (नये छात्र की) मौत हो गयी थी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. समिति ने पांच अन्य आरोपी छात्रों को चार सेमेस्टर के लिए निलंबित करने की सिफारिश भी की. अधिकारी ने बताया कि समिति ने सभी नौ छात्रों को मुख्य छात्रावास से स्थायी रूप से निष्कासित करने की सिफारिश की है, जिन पर स्नातक के उस नये छात्र की रैगिंग और यौन दुराचार में शामिल होने का आरोप है, जिसकी पुरुष छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola