पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने का निर्देश

Updated at : 21 Jun 2024 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने का निर्देश

न्यायाधीश ने पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया है. न्यायाधीन ने पुलिस को अविलंब अवैध निर्माण को तोड़ने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. तारातला थाना अंतर्गत पोर्ट ट्रस्ट की जमीन दखल कर एक राजनीतिक दल का पार्टी कार्यालय बनाया गया है. उक्त जमीन पर कई स्टॉल भी बनाने का आरोप है. इसे लेकर पोर्ट ट्रस्ट प्रबंधन ने हाइकोर्ट में गुहार लगायी थी. गुरुवार को न्यायाधीश अमृता सिन्हा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. पुलिस की भूमिका पर न्यायाधीश ने सवाल उठाते हुए कड़ा निर्देश दिया. मामलाकारी के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि अवैध रूप से जमीन दखल कर पार्टी कार्यालय बनाने से पोर्ट से अस्पताल जाने का रास्ता संकुचित हो गया है. अस्पताल जाने के क्रम में लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस को समस्या की जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया. यह सुन कर न्यायाधीश ने पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि अवैध निर्माण को अविलंब तोड़ना होगा. अस्पताल जाने के लिए यातायात में कोई असुविधा नहीं आये, इसकी व्यवस्था करनी होगी. न्यायाधीश ने कहा कि अवैध निर्माण तोड़ने के लिए यदि अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की जरूरत पड़ती है, तो तारातला थाना पुलिस डिप्टी पुलिस कमिश्नर के पास आवेदन कर सकती है. मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी. निर्देश का सही रूप में पालन किया गया है कि नहीं, उक्त दिन थाने के ओसी को अदालत में इसकी रिपोर्ट देनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola