West Bengal : भारत-बांग्लादेश के सीमांत इलाके से हाथ-पैर बंधे हुए अवस्था में युवती का जला हुआ शव बरामद
Published by : Shinki Singh Updated At : 26 Sep 2023 5:12 PM
पुलिस ने बीएसएफ के 112 नंबर बटालियन के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है. पुलिस का अनुमान है कि युवती की पहचान नहीं हो पाये, इस कारण ही चेहरा जलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.
बशीरहाट, मनोरंजन सिंह : भारत-बांग्लादेश के सीमांत उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के स्वरुपनगर थानांतर्गत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के गुणराजपुर ग्राम में मंगलवार सुबह एक खेत से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका का चेहरा जला हुआ और गर्दन की नस कटा शव बरामद किया गया है. शव के पास से मोबाइल फोन और चश्मा बरामद किया गया है. एक बैग, फेशवॉश, पेस्ट, लिपिस्टिक भी मिले है. घटना की खबर पाकर मौके पर स्वरूपनगर थाने की पुलिस पहुंची. युवती की दुपट्टा से मुंह ढका हुआ था.
पुलिस के मुताबिक, मृत युवती की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान की कोशिश की जा रही है. इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह खेती के काम से जा रहे कुछ स्थानीय लोगों ने ककरोल के खेत के पास खेत में युवती का शव देखा. उसका गर्दन का नस कटा और चेहरा आग से जला देख तुरंत पुलिस को खबर दी.पुलिस का कहना है शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव के पास चश्मा और मोबाइल फोन मिला है. पुलिस का अनुमान है कि चश्मा बांग्लादेशी है.
Also Read: West Bengal:दिल्ली में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर सांसदों को वर्चुअली संबोधित करेंगे अभिषेक बनर्जी
संदेह जताया जा रहा है कि क्या युवती बांग्लादेशी है, क्या वह रात के अंधेरे में चोरी छीपे भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी? या फिर सीमांत से बांग्लादेश में वापस घुसने की कोशिश कर रही थी ? तो किसी दलालों के चंगुल में फंस कर यह घटना हुई ? क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न कर हत्या की गयी है ? कई तरह के सवाल के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है. इधर, पुलिस ने बीएसएफ के 112 नंबर बटालियन के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है. पुलिस का अनुमान है कि युवती की पहचान नहीं हो पाये, इस कारण ही चेहरा जलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.
Also Read: West Bengal : दिल्ली में ममता और अभिषेक का धरना, देखेगा पूरा बंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










