शौच को घर से निकली लड़की पहुंची पटना पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 08 Aug 2024 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
शौच को घर से निकली लड़की पहुंची पटना पुलिस ने किया बरामद

किशोरी शादी करने को तैयार नहीं थी, जिसके कारण वह पटना भाग गयी थी.

विज्ञापन

आसनसोल. हीरापुर थाना क्षेत्र के बरथोल चासीपट्टी बर्नपुर इलाके की नाबालिग लड़की (17) आधी रात को शौच के लिए निकली और लापता हो गयी. घरवालों ने काफी तलाश की, पर नहीं मिली. उसके बाद घरवालों ने संदेह के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ शिकायत की. रामपुकार महतो, रामलखन महतो, रामशरण महतो, रामकरण महतो व रामबरन महतो को नामजद आरोपी बताया. अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी. सूत्रों की मानें, तो किशोरी को पटना में राजेंद्रनगर इलाके से बरामद किया गया. बुधवार को उसे वहां से लाकर पुलिस टीम ने यहां अदालत में पेश किया. लड़की का धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया. सूत्रों पर यकीन करें, तो लड़की की शादी के लिए घरवाले लड़का देख रहे थे. जबकि किशोरी शादी करने को तैयार नहीं थी, जिसके कारण वह पटना भाग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola