ePaper

पश्चिम बंगाल : अनुब्रत मंडल के काली मां के आभूषण की जांच हेतु ईडी बोलपुर पहुंची

Updated at : 06 Mar 2024 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : अनुब्रत मंडल के काली मां के आभूषण की जांच हेतु ईडी बोलपुर पहुंची

पश्चिम बंगाल : लोकसभा चुनाव की पूर्व ईडी की इस जांच को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अन्य जिला नेताओं में भी दहशत है. गौरतलब है की इसी माह कुछ दिन पहले ही ईडी के तीन अधिकारियों ने बोलपुर उप-जिला भूमि और भूमि सुधार कार्यालय पहुंचे थे. वहां जाकर भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी से बात किया था.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित एक निजी बैंक में बुधवार को ईडी की टीम जांच हेतु पहुंची. पता चला है की गौ तस्करी मामले में तिहाड़ जेल में कैद अनुब्रत मंडल (Anubrat Mondal) के तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मौजूद मां काली की प्रतिमा पर चढ़ने वाले 560 भरी सोने के आभूषण कहा से आए थे. उक्त आभूषणों के दस्तावेज की जांच हेतु ईडी की टीम आज बोलपुर के एक निजी बैंक में जाकर जांच हेतु पहुंची. ईडी के पुनः जांच हेतु पहुंचने पर बोलपुर में मौजूद अनुब्रत मंडल के समर्थकों में हड़कंप मच गया. उक्त बैंक को केंद्रीय बल घेरे हुए हैं.

तृणमूल कांग्रेस के अन्य जिला नेताओं में भी दहशत

लोकसभा चुनाव की पूर्व ईडी की इस जांच को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अन्य जिला नेताओं में भी दहशत है. गौरतलब है की इसी माह कुछ दिन पहले ही ईडी के तीन अधिकारियों ने बोलपुर उप-जिला भूमि और भूमि सुधार कार्यालय पहुंचे थे. वहां जाकर भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी से बात किया था. वही बोलपुर के नीचूपट्टी इलाके में स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में जमीन के सभी दस्तावेजों की जांच की थी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी में 750 रुपए का हुआ इजाफा

तृणमूल कार्यालय के सामने पहुंचे

इसके बाद वे लोग तृणमूल कार्यालय के सामने पहुंचे. इस दिन दफ्तर पर ईडी ने छापा मारा था. अधिकारियों ने कार्यालय के आसपास के दुकान मालिकों से भी बात की थी. बताया जाता है की अनुब्रत मंडल ने एक ट्रस्ट बनाकर वह ऑफिस खरीद लिया था. ईडी के अधिकारियों ने उस ट्रस्ट के सदस्यों से भी पूछताछ की थी. आज गहनों की जांच हेतु बैंक पहुंचे हुए है. गौरतलब है कि ईडी की जांच प्रक्रिया जारी है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola