ePaper

Dev Dipawali 2024 : देव दीपावली पर कोलकाता के गंगा घाट पर दिखेगा काशी और हरिद्वार का नजारा

Updated at : 15 Nov 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Dev Dipawali 2024 : देव दीपावली पर कोलकाता के गंगा घाट पर दिखेगा काशी और हरिद्वार का नजारा

Dev Dipawali 2024 : गंगा आरती के लिए विशेष तौर पर बनारस के पुजारी हिस्सा ले रहे हैं. दूसरी तरफ, हावड़ा में भी विभिन्न जगहों पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

Dev Dipawali 2024 : देव दीपावली को लेकर कोलकाता के साथ ही जिलों में भी भव्य तैयारियां की गई हैं. विभिन्न संगठनों की ओर से गंगा घाटों पर कई आयोजन किए गए हैं. आयोजकों का मानना है कि इस बार महानगर में देव दीपावली का नजारा काशी और हरिद्वार से कम नहीं होगा. कोलकाता नगर निगम के 20 नंबर वार्ड के पार्षद विजय उपाध्याय ने बताया कि निमतला घाट के निकट गंगा तट पर भव्य गंगा आरती भी इस दिन होगी. इसके अलावा हजारों की संख्या में दीये प्रज्वलित किए जाएंगे.

गंगा आरती में बनारस के पुजारी ले रहे हैं हिस्सा

गंगा आरती के लिए विशेष तौर पर बनारस के पुजारी हिस्सा ले रहे हैं. दूसरी तरफ, हावड़ा में भी विभिन्न जगहों पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया है. यहां शाम को राम केस्टोपुर घाट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया है. इसके अलावा हावड़ा के नया मंदिर में भी देव दीपावली को लेकर खूब तैयारियां की गई हैं. इसके लिए मंदिर परिसर को पहले से ही भव्य रूप में सजाया गया है.

Also read : Lottery Fraud Case : लॉटरी धोखाधड़ी मामले में ईडी को मिला नोटों का पहाड़, मशीनों से गिनती जारी

हुगली के घाटों पर भव्य देव दीपावाली का आयोजन

उत्तर 24 परगना, हुगली में भी अलग-अलग जगहों पर देव दीपावली का आयोजन किया गया है. देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. देव दीपावाली यूं तो यह शिव की नगरी काशी का प्रमुख पर्व है, लेकिन अब भव्य तरीकों से कई शहरों में देव दीपावली मनाया जाता हैं. देव दीपावली के दिन दीपदान करने की परंपरा भी है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola