मानिकतला में लोकतंत्र की हत्या की गयी : कल्याण चौबे

Kolkata: BJP candidate Kalyan Chaubey at a counting centre for the Manicktala Assembly bypolls, in Kolkata, Saturday, Jul 13, 2024. (PTI Photo) (PTI07_13_2024_000052B)
मानिकतला विधानसभा सीट के उपचुनाव में पराजित होने वाले भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे ने तृणमूल पर निशाना साधा है.
कोलकाता. मानिकतला विधानसभा सीट के उपचुनाव में पराजित होने वाले भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे ने तृणमूल पर निशाना साधा है. इस सीट से साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे जीती हैं. नतीजों के एलान के बाद कल्याण चौबे ने कहा कि मानिकतला में कोल्ड ब्लडेड मर्डर हुआ है. मतदान के दिन से ही कल्याण चौबे धांधली व बोगस मतदान का आरोप लगाते आ रहे हैं. नतीजों के एलान के बाद भी वह वही आरोप लगाये. कल्याण के मुताबिक मानिकतला के एक बूथ पर 679 वोट में से महज तीन वोट ही भाजपा को मिला है. इसका मतलब 95 फीसदी वोटों की लूट हुई है. उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र अपमानित होता है. कल्याण के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि हारने के बाद वह मीडिया के सामने नाटक कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि जनता नहीं चाहती है और वह हार गये. उन्होंने हार की हैट्रिक पूरी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




