हृदय रोग से पीड़ित किशोर को एकता वेलफेयर सोसाइटी की आर्थिक मदद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हृदय रोग से पीड़ित एक किशोर को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गयी. सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणश्वेरी निवासी तरुण कर्मकार का पुत्र दीपक कर्मकार (16) हृदय रोग से ग्रस्त है. तरुण दिहाड़ी मजदूर हैं. अर्थाभाव से वह पुत्र का इलाज सही ढंग से नहीं करा पा रहे.
विज्ञापन
आसनसोल.
शनिवार को पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हृदय रोग से पीड़ित एक किशोर को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गयी. सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणश्वेरी निवासी तरुण कर्मकार का पुत्र दीपक कर्मकार (16) हृदय रोग से ग्रस्त है. तरुण दिहाड़ी मजदूर हैं. अर्थाभाव से वह पुत्र का इलाज सही ढंग से नहीं करा पा रहे. उन्होंने पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राहुल कुमार नोनिया से अपनी समस्या को बताई. इसके बाद समिति के द्वारा दीपक कर्मकार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई. मौके पर समिति के सचिव राहुल कुमार नोनिया ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहे. हमारी संस्था जहां तक संभव हो सकेगा, उतना उनकी समस्या को समाधान करने का प्रयास करेंगी. शनिवार को दीपक कर्मकार के इलाज के लिए उनके पिता तरुण कर्मकार को बुलाकर आर्थिक सहायता प्रदान की. संस्था के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दीपक कर्मकार यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें. मौके पर समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिंह, राहुल इंटरप्राइजेज के बिजनेस हेड आनंदकांत, लालू नोनिया आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










