ePaper

Lok Sabha Election 2024 : सबसे ऊंचाई पर है दार्जिलिंग का श्रीलेखा मतदान केंद्र

Updated at : 26 Apr 2024 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : सबसे ऊंचाई पर है दार्जिलिंग का श्रीलेखा मतदान केंद्र

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग के मुताबिक यह इलाके इतने दुर्गम क्षेत्र में हैं कि वहां यातायात का कोई साधन नहीं है. ऐसे में यहां के लोगों को मतदान कार्य में शामिल करने के लिए मतदान कर्मियों को पांच से लेकर 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है.

विज्ञापन

कोलकाता, शिव कुमार राउत : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के लिए राज्य में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बार 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बना मतदान केंद्र श्रीलेखा सबसे ऊंचा मतदान केंद्र होगा. हालांकि यहां मतदाताओं की संख्या काफी कम है. फिर भी चुनाव आयोग तैयारियों में कोई कसर नहीं रख रहा है. खच्चरों पर मतदान सामग्री लाद कर मतदानकर्मी बूथ तक पहुंच गये. यह मतदान केंद्र केवल ऊंचाई पर ही नहीं, बल्कि काफी दुर्गम स्थल पर भी है, जहां पहुंचना आसान नहीं है. लोगों के आने जाने के लिए रास्ते भी नहीं हैं.

खच्चरों पर मतदान सामग्री लाद कर मतदानकर्मी बूथ तक पहुंचाया जा रहा है

लिहाजा खच्चर का सहारा लेना पड़ता है. वहां पर मोबाइल टावर भी नहीं है. बिजली भी नहीं है. नतीजतन मोबाइल का प्रयोग भी मुश्किल है. इतनी दिक्कतों के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान कर्मी यहां पहुंच गये हैं. सामान तो खच्चर की मदद से पहुंचा, लेकिन पुलिस व मतदानकर्मियों को वहां पैदल ही जाना पड़ा. इस मतदान केंद्र को महज 10 साल पहले ही बनाया गया है. यहां सबसे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. उसके पहले इस दुरुह व दुर्गम इलाके के लोग अपने मतदान का प्रयोग नहीं करते थे. क्योंकि उनको वोट देने के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, किसी की गलती सुधारी जा सकती है, लेकिन 25 हजार नौकरियां छीनना घोर अन्याय

यहां के लोगों का मुख्य भरोसा सोलर एनर्जी पर टिका

बिजली नहीं आने के कारण यहां के लोगों का मुख्य भरोसा सोलर एनर्जी पर टिका है. श्रीलेखा के अलावा दारागांव व रास्मामओ भी दुर्गम मतदान केंद्र की श्रेणी में आते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक यह इलाके इतने दुर्गम क्षेत्र में हैं कि वहां यातायात का कोई साधन नहीं है. ऐसे में यहां के लोगों को मतदान कार्य में शामिल करने के लिए मतदान कर्मियों को पांच से लेकर 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है. ईवीएम व अन्य मतदान सामग्री खच्चर पर लादकर मतदान कर्मी मतदाता केंद्र तक पहुंचे.

Lok Sabha Election 2024 : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, प्रधानमंत्री लें ममता बनर्जी से सीख, वह जो कहती हैं वह करती हैं

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola