साइबर ठगी के नये तरीकों से रूबरू करायेगा ””””साइबर सेफ कोलकाता””””
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साइबर ठग नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं. जागरूकता के अभाव में लोग आसानी से इनके जाल में फंस कर अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं.
विज्ञापन
– कोलकाता पुलिस ने ””””साइबर सेफ कोलकाता”””” नामक बनाया वाॅट्सएप चैनल
– ठगी के शिकार हो चुके हैं, तो कहां करें शिकायत, इस बारे में भी मिलेगी जानकारी
विकास गुप्ता, कोलकाता
साइबर ठग नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं. जागरूकता के अभाव में लोग आसानी से इनके जाल में फंस कर अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं. बाद में ठगी का आभास होने पर वे नजदीकी थानों में ठगी के शिकार होने की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं. लोगों को समय रहते जागरूक करने के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से वॉट्सएप पर ””””साइबर सेफ कोलकाता”””” नामक एक नया चैनल खोला गया है. इस चैनल के जरिये अब लोग साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से अवगत हो सकेंगे.बारकोड स्कैन करते ही वॉट्सएप चैनल से जुड़े सकेंगे लोग
कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के साइबर क्राइम थाने के वरिष्ठ अधिकारी आम जनता के लिए शुरू की गयी इस पहल पर बताते हैं कि कोलकाता पुलिस से सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक व एक्स हैंडल पर जाकर वहां दिये गये एक बारकोड को स्कैन करते ही लोग ””””साइबर सेफ कोलकाता”””” नामक वॉट्सएप चैनल से जुड़े जायेंगे. उन्हें रोजाना उस चैनल पर ठगी से बचने के तरीकों को लेकर नये अपडेट मिलते रहेंगे. अधिकारी बताते हैं कि कामकाज के बीच में अधिकतर लोग कुछ देर के अंतराल पर अपने मोबाइल पर वॉट्सएप अकाउंट को चेक करते रहते हैं. इसे देखते हुए पुलिस की तरफ से लोगों को उन फुरसत के पल में जागरूक करने के लिए यह वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है. ऐसे में चंद मिनटों में वे इस चैनल को भी चेक करते रहें, जिससे वे साइबर धोखाधड़ी से अवगत होते रहें.कहां शिकायत करें, इस बारे में भी मिलेगी जानकारी
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) सैयद वकार रेजा ने बताया कि कोलकाता पुलिस का यह वॉट्सएप चैनल लोगों को जागरूक कर ठगी से बचाने के साथ ही अगर कोई अनजाने में ठगी के शिकार हो चुके हैं, तो उन्हें क्या करना होगा. कहां शिकायत दर्ज करानी होगी, इस बारे में भी जानकारी देगा. किसी भी तरह की ठगी के तरीकों से बचाने को लेकर पहले से इस बारे में जानकारी देकर उन्हें अवगत कराने के साथ लोगों के फायदे के लिए ही पुलिस की तरफ से यह चैनल बनाया गया है. इसमें ठगी से बचने के तरीकों से जुड़े पोस्टर व वीडियो तरह-तरह की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










