WB News : दुर्गापुर : सीमेंट फैक्टरी के बाहर कमेटी का अनशन जारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 May 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

अनशन के दौरान कमेटी के ध्रुवज्योति बनर्जी ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन, ठेका श्रमिकों को अधिकारों से वंचित करने पर तुला है. ठेका श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए बीते कई महीनों से कमेटी की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के बिरला सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन शनिवार को भी अनशन जारी रहा. उस दौरान कमेटी के सदस्यों के अलावा फैक्टरी में कार्यरत ठेका श्रमिक भी मौजूद थे. अनशन के दौरान कमेटी के ध्रुवज्योति बनर्जी ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन, ठेका श्रमिकों को अधिकारों से वंचित करने पर तुला है. ठेका श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए बीते कई महीनों से कमेटी की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. प्रथम चरण में कमेटी की ओर से ठेका श्रमिकों के हित में 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था. विभिन्न समय पर प्रबंधन एवं कमेटी के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद भी बात नहीं बनी है. कमेटी चाहती है कि प्रबंधन श्रमिकों की सभी मांगें माने, वरना आंदोलन जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




