हथियार व बारूद के साथ कॉलेज का छात्र आैर उसका दोस्त अरेस्ट

दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना अंतर्गत गरिया इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ एक कॉलेज छात्र एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना अंतर्गत गरिया इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ एक कॉलेज छात्र एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. इनके नाम विजय हल्दार उर्फ भूटम एवं हिरण्मय नस्कर उर्फ राणा बताये गये हैं. आरोपी छात्र दक्षिण कोलकाता एक प्रसिद्ध कॉलेज में राजनीति विज्ञान में तृतीय वर्ष का छात्र है. इनके पास से एक सिंगल शटर, दो 7 एमएम पिस्तौल, 30 राउंड कारतूस, पांच किलो बारूद, बम बनाने की 25 बंडल सुतली बरामद की गयी है. हथियारों की बरामदगी हिरण्मय के घर से हुई. विजय इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. उस पर हत्या का भी मामला है. उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस यह जांच कर रही है कि इनके पास हथियार कहां से आये, क्या किसी हथियार तस्कर गिरोह से इनके संबंध हैं. बारुईपुर पुलिस जिला के डीएसपी (क्राइम) फैसल बिन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही काफी सतर्क है. इस बीच उन्हें एक ठिकाने पर हथियार रखे होने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर हथियार जब्त किये गये. पकड़े गये दो युवकों में से एक दक्षिण कोलकाता स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज का छात्र है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




