चोपड़ाकांड : आरोपी को पुलिस हिरासत, आइसी को शोकॉज

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके में प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता ताजमुल इस्लाम उर्फ जेसीबी को पुलिस ने सोमवार को इस्लामपुर की अदालत में पेश किया.
कोलकाता. उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके में प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता ताजमुल इस्लाम उर्फ जेसीबी को पुलिस ने सोमवार को इस्लामपुर की अदालत में पेश किया. चोपड़ा थाने की पुलिस ने कोर्ट के समक्ष आरोपी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निवेदन किया.
इस पर विचार करते हुए अदालत ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. ताजमुल के खिलाफ दो गैर जमानती एवं तीन जमानत योग्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत में पेशी से पहले आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. अदालत जाते समय संवाददाताओं के सवालों का आरोपी ने कोई उत्तर नहीं दिया. रविवार को नया कानून लागू नहीं होने के कारण पुराने कानून के तहत ही मामला दर्ज हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पर गैर जमानती धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है. इसमें अधिकतम सजा आजीवन कारावास है. धारा 307 के तहत महिला उत्पीड़न व शारीरिक बल प्रयोग के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. इसमें अधिकतम सजा 10 साल कैद की है. इसके अलावा 323, 325 व 34 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है.
वहीं, इस घटना को लेकर चोपड़ा थाने के इंस्पेक्टर इनचार्ज को राज्य पुलिस ने शोकॉज किया है. राज्य पुलिस ने विरोधी दलों द्वारा दिये जा रहे बयान की भी निंदा की है. राज्य पुलिस ने कहा कि घटना को राजनीतिक रंग देने का गलत प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने अपने सरकारी एक्स हैंडल पर लिखा कि घटना को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सूओ मोटो के तहत मामला भी दर्ज किया. पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा भी दी गयी है. थाने के आइसी को शोकॉज भी किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




