संदेश खाली में सीबीआइ ने शिकायतें सुनने के लिए खोला अस्थायी कैंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 3:03 PM
अब सीबीआइ ने संदेशखाली में शुक्रवार को एक अस्थायी कैंप खोला. कैंप की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ जवानों की दो प्लाटून की तैनाती की गयी है.
कोलकाता. संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न एवं जमीन हड़पने के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. केंद्रीय एजेंसी पहले ही एक ई-मेल जारी कर चुकी है, जिस पर पीड़ित अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. अब सीबीआइ ने संदेशखाली में शुक्रवार को एक अस्थायी कैंप खोला. कैंप की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ जवानों की दो प्लाटून की तैनाती की गयी है. इससे जांच की गति में तेजी आने की उम्मीद है. अब सीबीआइ अधिकारियों को रोजाना कोलकाता से संदेशखाली आना-जाना नहीं करना पड़ेगा. पीड़ित कैंप में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. पहले ही दिन कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करायी. सीबीआइ अधिकारियों ने कुछ पीड़ितों के बयान भी दर्ज किये. सूत्रों के अनुसार, संदेशखाली में अस्थायी कैंप खोले जाने का निर्णय इन आरोपों के बाद लिया गया है कि स्थानीय महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें वापस लेने का दबाव है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










