5717 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट मामले की सीबीआइ जांच शुरू

सीबीआइ ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के निर्देश का अनुपालन करते हुए 5717 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट मामले की जांच शुरू कर दी.
संवाददाता, कोलकाता केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के निर्देश का अनुपालन करते हुए 5717 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट मामले की जांच शुरू कर दी. शुक्रवार को कोलकाता के आठ सहित देशभर में 14 निजी कंपनियों कार्यालयों, पदाधिकारियों, प्रमोटरों व अन्य के ठिकानों में छापेमारी की गयी, जो खबर लिखे जाने तक जारी रही. यह छापेमारी कोलकाता, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर, त्रिची के अलग-अलग स्थानों पर हुई. अभियान में आपत्तिजनक दस्तावेज, सामग्री एवं डिजिटल उपकरण जब्त किये गये. सीबीआइ ने 28 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के साथ पठित धारा 420, 467, 468, 471, 474, 476, 506, 507, 511 के तहत मामला दर्ज किया है. क्या है मामला : सीबीआइ के अनुसार, मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड(एसकेएसआइपीएल) द्वारा प्रोत्साहित मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड बिजली उत्पादन एवं वितरण के व्यवसाय में संलग्न है तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ), मैसर्स एल एंड टी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, मैसर्स पीटीसी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से 6170 करोड़ रुपये का ऋण लिया और बैंकों/वित्तीय संस्थाओं को बकाया नहीं चुकाया. तदनुसार, खाते में लगभग 5717 करोड़ रुपये के दोषपूर्ण बकाये की नीलामी की गयी और मैसर्स एंटविकेलन इंडिया एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में लगभग 2000 करोड़ रुपये पर तय हुए. बाकी पेज 11 पर 5717 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट… यह भी आरोप है कि मैसर्स एंटविकेलन इंडिया एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड एवं मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड सामान पते पर पंजीकृत थे और वर्ष 2019 में मैसर्स एंटविकेलन इंडिया एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड में विलय हो गया, जो कि अनधिकृत गतिविधियों का संकेत दे रहा है. आरोपी व्यक्तियों ने आपस में आपराधिक षड़यंत्र कर सदोषपूर्ण लाभ प्राप्त करने के गलत इरादे से डमी कंपनियों की मदद से फर्जी शेयर लेनदेन के माध्यम से धन का जानबूझकर राउंड ट्रिपिंग की एवं साथ ही फर्जी कंपनियों के माध्यम से ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह व बरमूडा के ब्रिटिश विदेशी क्षेत्रों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर ऋण राशि हस्तांतरित की गयी. कोलकाता के आठ सहित 14 ठिकानों पर छापे 28 आरोपियों के नाम व विवरण अनिल महाबीर गुप्ता, निदेशक, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, अभय कुमार साहू, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, अशोक कुमार साहू, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, महावीर प्रसाद गुप्ता, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, दीपक गुप्ता, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, अनीश अनिल गुप्ता, निदेशक, मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, मुंबई प्रेमलता गुप्ता, निदेशक, मैसर्स श्री कृष्णा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर प्रीतम बेरिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंडासामी सुब्बुराज, निदेशक, मैसर्स सीथर लिमिटेड संदीप कुमार गुप्ता, निदेशक लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड हंसनाथ यादव, निदेशक लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, मुंबई, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, मुंबई, प्रमोटर एवं निदेशक मैसर्स रिवरव्यू सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर एवं निदेशक मेसर्स रणभूमि सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एवरन्यू सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स अकेसिया सप्लायर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स श्री कृष्णा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सिटीविंग्स एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर व निदेशक, मैसर्स नॉर्थ वेस्ट कोल कंपनी लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सुगौरी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, प्रमोटर व निदेशक, मैसर्स गैबरियल डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सेथर लिमिटेड, तिरुचिरापल्ली, प्रमोटर व निदेशक, मैसर्स एंबिशन कमोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता प्रमोटर व निदेशक, मैसर्स कॉम्पैक्ट एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता रोहित परासर, मुख्य प्रबंधक, एसबीआइ 28. शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सिविल लाइन्स, जौनपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




