तृणमूल नेताओं को अभिषेक का संदेश : जनता के लिए काम करें, नहीं तो छोड़ें पद
Updated at : 13 Jun 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के सांसदों, विधायकों, पंचायत प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को जनता के हित से जुड़े कार्यों को लेकर सक्रिय रहना होगा. अब, सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी तृणमूल नेताओं के समक्ष यही बात रखी है.
विज्ञापन
कोलकाता.
मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के सांसदों, विधायकों, पंचायत प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को जनता के हित से जुड़े कार्यों को लेकर सक्रिय रहना होगा. अब, सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी तृणमूल नेताओं के समक्ष यही बात रखी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री बनर्जी ने तृणमूल से जुड़े जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट कहा है कि जनता के लिए काम करें, नहीं तो पद छोड़ें. बताया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि केवल कुर्सी पर बैठने से काम नहीं चलेगा. आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने व उनके समाधान की कोशिश भी करनी होगी. बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल जनता के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने की कोशिश में जुट गयी है. इधर, तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के आमतला स्थित सांसद कार्यालय में जाने की बात है. वहां वह पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




