26 को कैबिनेट की बैठक, लिये जा सकते हैं कई फैसले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर रही हैं. इस कड़ी में 26 जून को दोपहर तीन बजे नबान्न में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर रही हैं. इस कड़ी में 26 जून को दोपहर तीन बजे नबान्न में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. मुख्य सचिव बीपी गोपालिका ने इस बाबत विज्ञप्ति भी जारी कर दी है. बैठक में सभी विभागों के मंत्रियों को बुलाया गया है. सभी विभाग के सचिव व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद विधानसभा का माॅनसून सत्र भी शुरू होने की संभावना है. कैबिनेट में लिये गये फैसले को वहां पास कराया जा सकता है. चुनाव के नतीजों के बाद से ही सीएम लगातार बैठकें कर रही हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola