उपचुनाव : चार सीटों पर 66.95 फीसदी हुई वोटिंग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 11:22 PM

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सीईओ से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सीईओ से मांगी रिपोर्ट कोलकाता. राज्य के चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब वोटिंग से संबंधित फाइनल आंकड़े को जारी किया गया है. चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपचुनाव में शाम छह बजे तक कुल 66.95 फीसदी वोट पड़े. इस दौरान रायगंज में सर्वाधिक 71.99 फीसदी, राणाघाट दक्षिण में 70.56 फीसदी, बागदा में 68.44 और मालिकतला में 54.98 फीसदी वोट पड़े. वहीं चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ आरिज अफताब से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है. ज्ञात हो कि बुधवार को मतदान के दौरान मानिकतला, राणाघाट दक्षिण और बागदा से भाजपा के उम्मीदवारों ने 100 से अधिक शिकायतें की थीं. ऐसे में भाजपा द्वारा की गयीं शिकायतों पर किस तरह की कार्रवाई की गयी है. यह जानने के लिए ही चुनाव आयोग ने सीइओ से रिपोर्ट का मांग की है. बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद मानिकतला से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे ने मतदान में धांधली का आरोप लगाया था. इसके साथ ही उन्होंने सीईओ कार्यालय की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola