Operation Alert: बांग्लादेश सीमा पर BSF का ऑपरेशन अलर्ट, अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरहद पर डटे जवान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jan 2025 10:06 PM

विज्ञापन

Operation Alert

Operation Alert: 23 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी चौकियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. जवान अगले कुछ दिनों तक सीमा पर बार-बार अभ्यास करेंगे. अगर जरूरी हुआ तो रात में अतिरिक्त सैनिक तैनात किये जायेंगे. सीमा सुरक्षा बल को आशंका है कि गणतंत्र दिवस से पहले या बाद में स्थिति को खराब करने के लिए सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

Operation Alert: सीमा सुरक्षा बल ने गणतंत्र दिवस से पहले बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी किया है. इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. सेना का यह अभ्यास पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हो रहा है. इसके अलावा सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और ज्यादा बढ़ाने की भी सलाह दी गयी है. 31 जनवरी तक बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी रहेगा. बता दें, ऑपरेशन अलर्ट आमतौर पर बीएसएफ की ओर से जारी किया जाता है. इसे मुख्य रूप से अग्रिम चेतावनी के रूप में किया जाता है. इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाशों से पहले जारी किया जाता हैं.

10 दिनों का होगा ऑपरेशन अलर्ट

बीएसएफ ने इसको लेकर क्षेत्रीय कैंपों के लिए एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में दावा किया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 10 दिवसीय ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास शुरू हो गया है. अधिसूचना में कहा गया है कि बांग्लादेश में बदलती स्थिति को देखते हुए 76 वें गणतंत्र दिवस से पहले यह फैसला किया गया है. बता दें, बांग्लादेश की भारत के साथ कुल सीमा 4,096 किलोमीटर है.

अलर्ट पर हैं सभी चौकियां

23 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी चौकियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. जवान अगले कुछ दिनों तक सीमा पर बार-बार अभ्यास करेंगे. अगर जरूरी हुआ तो रात में अतिरिक्त सैनिक तैनात किये जायेंगे. सीमा सुरक्षा बल को आशंका है कि गणतंत्र दिवस से पहले या बाद में स्थिति को खराब करने के लिए सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई हो सकती है.

बीएसएफ की पूर्वी कमान ने कहा है कि सीमा से सटे गांवों के निवासियों को इस मुद्दे के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए. बीएसएफ की पूर्वी कमान के विशेष महानिदेशक रवि गांधी ने कई सीमा चौकियों का दौरा किया. बता दें,  पिछले कुछ दिनों से सीमा पर कंटीले तार लगाने को लेकर तनाव बना हुआ है. इस स्थिति में बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर अब ‘ऑपरेशन अलर्ट’ जारी कर दिया है.

Also Read: Robot Dog: दुश्मनों के दिल में खौफ भर देगा सेना का रोबोट डॉग, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा जलवा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola