नदिया में तृणमूल नेता के घर पर बमबाजी, आतंक

नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राधाकृष्णन पल्ली निवासी तृणमूल नेता के घर पर बमबाजी की गयी. आरोप भाजपा समर्थकों पर लगा है.
कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राधाकृष्णन पल्ली निवासी तृणमूल नेता के घर पर बमबाजी की गयी. आरोप भाजपा समर्थकों पर लगा है. तृणमूल नेता की मां जोशना विश्वास ने कहा कि बुधवार रात बमबाजी की गयी. खबर पाकर शांतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहां से एक ताजा बम भी बरामद हुआ. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. वहीं, शांतिपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दीपंकर दास ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा समर्थक इलाके में अशांति फैला रहे हैं. वहीं, भाजपा का कहना है कि उसके पार्टी कार्यकर्ताओं को इस घटना से कोई संबंध नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










