आतपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला

आतपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिप्लब घोष के घर पर हमला करने व उनके परिजनों से गाली-गलौज करने का आरोप अज्ञात अपराधियों पर लगा है
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका के 19 नंबर वार्ड के आतपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिप्लब घोष के घर पर हमला करने व उनके परिजनों से गाली-गलौज करने का आरोप अज्ञात अपराधियों पर लगा है. हालांकि घटना के वक्त बिप्लब घर पर मौजूद नहीं थे. घर पर मौजूद नहीं थे. घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है. वहीं भाजपा के सांगठनिक प्रवक्ता आविष्कार भट्टाचार्य ने कहा उनके कार्यकर्ता के घर पर रात में घर पर जाकर गाली-गलौज करना एक बार तृणमूल कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है. भाटपाड़ा के सभी वार्डों में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, जिसे वह पचा नहीं पा रही है. इस कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. वर्तमान सांसद बैरकपुर से गुंडाराज खत्म करने वादा कर चुनाव लड़े थे, अब उनके वादे का क्या हुआ.
स्थानीय तृणमूल पार्षद ने इस घटना में तृणमूल सदस्यों का हाथ होने से इनकार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




