ePaper

लिलुआ : भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप

Updated at : 22 May 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
लिलुआ : भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप

श्रीरामपुर लोकसभा सीट के डोमजूर विधानसभा अंतर्गत जगदीशपुर में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान गोविंद हाजरा के घर पर तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

हावड़ा. श्रीरामपुर लोकसभा सीट के डोमजूर विधानसभा अंतर्गत जगदीशपुर में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान गोविंद हाजरा के घर पर तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात 12 बजे की है. खबर पाकर लिलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले. आरोप है कि मंगलवार सुबह फिर से उनके घर पर पथराव किया गया.घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है. श्री हाजरा ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गयी है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है. मालूम रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जगदीशपुर ग्राम पंचायत के प्रधान व तृणमूल नेता गोविंद हाजरा भाजपा में शामिल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola