ePaper

ममता के वर्चुअल रैली पर भाजपा का पलटवार, कहा - दिन में सपना देख रही है मुख्यमंत्री

Updated at : 21 Jul 2020 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
ममता के वर्चुअल रैली पर भाजपा का पलटवार, कहा - दिन में सपना देख रही है मुख्यमंत्री

Bengal news, Kolkata news : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) द्वारा अगले वर्ष ऐतिहासिक शहीद दिवस सभा करने और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के महासचिव और प्रदेश भाजपा केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि ममता दीदी दिन में सपना देखने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि ममता बनर्जी की सरकार (Mamata government) को अपदस्थ करना है और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में बंगाल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है.

विज्ञापन

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) द्वारा अगले वर्ष ऐतिहासिक शहीद दिवस सभा करने और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के महासचिव और प्रदेश भाजपा केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि ममता दीदी दिन में सपना देखने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि ममता बनर्जी की सरकार (Mamata government) को अपदस्थ करना है और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में बंगाल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है.

सारा जीवन नि:शुल्क राशन देने की घोषणा पर श्री विजयवर्गीय ने कहा कि नि:शुल्क देने की राजनीति से प्रदेश का विकास नहीं होता. ममता जी युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार दें. ममता जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाल में 1000 से अधिक उद्योग- धंधे बंद हो गये हैं. टेक्सटाइल, जूट की मिलें और आयरन इंडस्ट्री में ताला लग गया है.

Also Read: TMC Virtual Rally : सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, कहा- 2021 में फिर बनेगी तृणमूल की सरकार

श्री विजयवर्गीय ने ममता जी से सवाल किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता दीदी ने बंगाल में कितने उद्योग लगाये? कितने लोगों को रोजगार मिला है? कितना निवेश हुआ है? बंगाल के लोग अन्य प्रदेश में रोजगार के लिए जाने के लिए क्यों बाध्य हो रहे हैं? लॉकडाउन के दौरान बंगाल के प्रवासी मजदूर वापस लौटना चाह रहे थे, तो मुख्यमंत्री ने उनकी कोई चिंता नहीं की थी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. विधायक की हत्या को आत्महत्या, बालिका की हत्या एवं दुष्कर्म को आत्महत्या करार दिया जा रहा है, क्योंकि इसके पीछे अल्पसंख्यक समुदाय के अपराधी शामिल थे. ममता जी की तुष्टिकरण की नीति से बंगाल की सभ्यता एवं संस्कृति को खतरा है.

बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा की जब सरकार बनेगी, तो सीमावर्ती जिले में गाय की तस्करी करने वाले एवं जाली नोट का व्यवसाय करने वाले सब लोगों को भाजपा प्रदेश से बाहर करेगी और जिन घुसपैठिये को वोट बैंक बनाकर राजनीति का गंदा खेल खेला गया है, उससे बंगाल को बचायेगी.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola