बंगाल के लोगों पर हमले के मामले में ममता ने ओडिशा के सीएम से की बात

Updated at : 12 Aug 2024 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के लोगों पर हमले के मामले में ममता ने ओडिशा के सीएम से की बात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ओडिशा के अपने समकक्ष मोहन चरण माझी से फोन पर बात की और उनसे अपने राज्य के मजदूरों पर हमलों की कथित घटनाओं पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ओडिशा के अपने समकक्ष मोहन चरण माझी से फोन पर बात की और उनसे अपने राज्य के मजदूरों पर हमलों की कथित घटनाओं पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी ने मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी दी. अधिकारी ने बताया: पश्चिम बंगाल से कई लोग काम करने के लिए ओडिशा गये हैं. ऐसी खबरें हैं कि स्थानीय लोग उन्हें बांग्लादेशी समझकर उनकी पिटाई करने के अलावा उनको प्रताड़ित कर रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने ओडिशा के अपने समकक्ष से बातचीत की और उसने मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी ने राज्य के मजदूरों से जल्द से जल्द पश्चिम बंगाल लौटने और यहां उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola