ऋण नहीं चुकाने से घर पर बैंक ने कर लिया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 1:50 AM
बैंक अधिकारी अमरेंद्र नाथ मंडल ने बताया कि कंपनी के मालिक ने बैंक से ऋण लिया था. लेकिन उन्होंने ऋण नहीं चुकाया.
बर्नपुर. हीरापुर थाना क्षेत्र रे बर्नपुर ध्रुवडंगाल में बैंक ने ऋण नहीं चुकाने पर एक शख्स के घर पर कब्जा कर लिया. बताया गया है कि इंडियन बैंक के अधिकारियों ने पुलिस व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर पर कब्जा कर लिया. बैंक अधिकारी अमरेंद्र नाथ मंडल ने बताया कि कंपनी के मालिक ने बैंक से ऋण लिया था. लेकिन उन्होंने ऋण नहीं चुकाया. जिसके कारण कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी. आज घर पर कब्जा कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि ऋण की राशि एक करोड़ से अधिक है. बताया जाता है कि कंपनी इंडियन बैंक से कई वर्षों पहले लोन लिया गया था. लेकिन इस लोन का भुगतान नहीं किया गया. इसके बाद मूलधन एवं ब्याज मिलाकर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये निर्धारित किये गये हैं. बैंक ने पहले भी कई बार कब्जा लेने का प्रयास किया गया था. लेकिन विभिन्न कार्यों से मामला टाल दिया गया था. जिसके बाद यह मामला अदालत में लंबित था. अदालत के निर्देश के बाद आज की कार्रवाई हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










