डंपर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, सड़क जाम कर किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, सड़क जाम कर किया विरोध

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

सर्फी मोड़ पर हादसे के बाद मुआवजा और यातायात नियंत्रण की मांग, दो घंटे बाद स्थिति सामान्य पांडवेश्वर. लावदोहा-फरीदपुर थाना अंतर्गत सर्फी मोड़ पर रविवार सुबह एक 16 पहिया डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक परितोष रुइदास की मौत हो गयी. हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उखरा–मधाईगंज रोड के सर्फी मोड़ पर परितोष रुइदास सड़क पार कर रहा था. उसी समय उखरा की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि परितोष की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी. सड़क जाम और प्रदर्शन : हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव हटाने से रोकते हुए सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा देने और इलाके में यातायात नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की. प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

प्रशासनिक हस्तक्षेप

सूचना मिलते ही दुर्गापुर फरीदपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में सीआइ बी पिंटू मुखर्जी, स्थानीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष सत्यदीप घटक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और सड़क से जाम हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया.

स्थानीय लोगों की मांग

मृतक परितोष रुइदास सर्फी गांव का निवासी था. एक रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह घर पर चाय पीने के बाद यह कहकर निकला था कि मोड़ की ओर चाय पीने जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कारखानों और कार्यशालाओं के लिए भारी वाहन लगातार चलते हैं और अक्सर तेज रफ्तार व अनियंत्रित ढंग से गुजरते हैं. उन्होंने स्थायी यातायात नियंत्रण की मांग दोहराई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola