अपने सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 12:43 AM

विज्ञापन

मृत बच्चे का नाम विश्वजीत घोष (7) है. महिला का नाम पापिया घोष (32) बताया गया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना क्षेत्र के कुआरा-जमरा गांव में पारिवारिक अशांति और डिप्रेशन के कारण एक महिला ने अपने सात वर्षीय बच्चे की जहर देकर हत्या करने का बाद स्वयं जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. पीड़िता को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. मृत बच्चे का नाम विश्वजीत घोष (7) है. महिला का नाम पापिया घोष (32) बताया गया है. पापिया का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कटवा थाने के कुआरा-जमरा गांव के परितोष घोष की शादी नौ साल पहले नानूर थाने के पाकुरहंस की पापिया घोष से हुई थी. परितोष एक निजी कंपनी में काम करने के लिए कोलकाता के साल्टलेक में रहते हैं. उनके सात साल के बच्चे विश्वजीत का दाखिला पहली कक्षा में हुआ था. हाल ही में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पापिया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी. इसलिए पापिया की मां भागीरथी घोष नवजात की देखभाल के लिए अपनी बेटी के साथ जमरा गांव में रुकी थी. मृतक के पिता परितोष घोष ने कहा, सब कुछ सामान्य था. लेकिन पिछले कुछ समय से पापिया में मानसिक अस्थिरता नजर आ रही थी. यहां तक कि आत्महत्या की प्रवृत्ति भी देखी गयी. इसलिए उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक की तलाश शुरू कर दी. गुरुवार को पापिया, परिवारवालों की नजर बचाकर घर से भाग गयी. वापस आकर पानी में चूहे मारने की दवा मिलाकर विश्वजीत को पिलायी और खुद भी उसे पी लिया. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola