ePaper

तृणमूल विधायक का कथित लेन-देन का वीडियो वायरल, सियासी हलचल तेज

Updated at : 20 Oct 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल विधायक का कथित लेन-देन का वीडियो वायरल, सियासी हलचल तेज

बताया गया है कि वीडियो में किसी रुपये के लेन-देन की प्रक्रिया चल रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रकम किस सिलसिले में दी जा रही थी. लेकिन प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के गलसी से तृणमूल कांग्रेस विधायक नेपाल घोरूई का एक कथित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वीडियो में विधायक के साथ गलसी पंचायत समिति के सभापति अनूप चटर्जी और एक नंबर पंचायत के कर्माध्यक्ष पार्थ मंडल भी नजर आ रहे हैं. बताया गया है कि वीडियो में किसी रुपये के लेन-देन की प्रक्रिया चल रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रकम किस सिलसिले में दी जा रही थी. लेकिन प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

भाजपा नेता ने कहा : यह तृणमूल की संस्कृति है

भाजपा के बर्दवान जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब तृणमूल नेताओं का इस तरह का वीडियो सामने आया है. पहले भी कई मंत्रियों और नेताओं के पैसों के लेन-देन और वसूली के वीडियो वायरल हो चुके हैं. शर्मा ने कहा कि पार्टी के भीतर लूट-खसोट और हिस्सेदारी की यह संस्कृति अब आम बात हो गयी है.

विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों ने नहीं दी प्रतिक्रिया

मामले को लेकर विधायक नेपाल घोरूई, पंचायत समिति के सभापति अनूप चटर्जी और कर्माध्यक्ष पार्थ मंडल की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा लेन-देन किस राशि या परियोजना से जुड़ा हुआ है. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है और विपक्ष ने तृणमूल नेतृत्व से स्पष्टीकरण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola