ePaper

बल्क में फॉर्म-7 जमा को लेकर हुआ हंगामा

Updated at : 20 Jan 2026 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
बल्क में फॉर्म-7 जमा को लेकर हुआ हंगामा

मैदान-ए-जंग. आसनसोल सदर महकमा कार्यालय बना रणक्षेत्र, भिड़े भाजपा व तृणमूलकर्मी

विज्ञापन

भाजपाई तापस दास व सीमा लोद की रिहाई और जब्त गाड़ी की वापसी के लिए विधायक अग्निमित्रा का जीटी रोड जाम आसनसोल. मतदाता सूची से डुप्लीकेट, मृत और स्थान्तरित हुए वोटरों का नाम हटाने के लिए आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को आसनसोल सदर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष रणक्षेत्र में बन गया. आपत्ति दर्ज करने के लिये फॉर्म सात लेकर आये भाजपा कर्मियों और तृणमूल समर्थक आपस मे भीड़ गये. कई चरणों में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. जिस गाड़ी में करके भाजपा कर्मी फॉर्म सात लेकर आये थे, हंगामे के कारण वह गाड़ी महकमा शासक कार्यालय के समक्ष ही छोड़कर चले गये. जिसे बाद में पुलिस उठाकर ले गयी. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष ही भाजपा कर्मियों से छीने हुए फॉर्म सात फाड़कर आग लगा दी. दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक महकमा शासक कार्यालय में हंगामा चला. इस दौरान पुलिस ने भाजपा के दो कार्यकर्ता तापस दास और सीमा लोद को हिरासत में लिया और जिस गाड़ी में करके भाजपा कार्य6फॉर्म सात लेकर आये थे, पुलिस वहां से टोचिंग करके अपने साथ साउथ पीपी में लेकर आयी. सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ की विधायक अग्निमित्रा पाल, जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी सहित अनेकों नेता पहुंचे और पहले आसनसोल साउथ पीपी के समक्ष प्रदर्शन शुरू किया. शाम छह बजे सारे नेता व कार्यकर्ता वहां से भगत सिंह मोड़ के चैराहे पर आ गये और जीटी रोड को चारों ओर से अवरोध कर दिया. विधायक श्रीमती पाल ने कहा कि उनके दोनों कार्यकर्ताओं को रिहा करना, पुलिस ने जिस वाहन को जब्त किया है, उसमें फॉर्म सात है, उस वाहन को छोड़ना तथा फॉर्म सात जमा लेने की मांग पर आंदोलन किया जा रहा है. गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बूथ संख्या 139 के बीएलओ-दो बृजेश कुमार वर्मा अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आसनसोल सदर महकमा शासक कार्यालय सोमवार फॉर्म सात लेकर जमा देने पहुंचे. इसी दौरान तृणमूल नेता और आसनसोल नगर निगम के पार्षद अशोक रुद्र, तृणमूल आसनसोल दक्षिण ब्लॉक टाउन के अध्यक्ष पूर्णेन्दु चौधरी, युवा तृणमूल नेता आनंद उपाध्याय, महिला नेत्री कहकशा रियाज अपने समर्थकों के साथ पहुंची और दोनों पक्षों में बाद-विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ. यह हंगामा कई चरणों में चला. लोगों को तंग करने को जमा दिया जा रहा फॉर्म-7 : तृणमूल नेता पूर्णेन्दु चौधरी ने कहा कि वैध वोटरों का नाम हटाने को लेकर फॉर्म सात जमा दिया जा रहा है. एसआइआर का कार्य डेढ़ महीने तक चला, उस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र दिया और संग्रह किया. उस दौरान भाजपा के बीएलओ-दो क्या कर रहे थे? उस दौरान क्यों नहीं आपत्ति जतायी. इसके बाद समरी रिवीजन का कार्य शुरू हुआ, एक माह तक बीएलओ बूथों पर बैठे थे, उस दौरान क्यों नहीं फॉर्म सात जमा दिया. वैध वोटरों को परेशान करने के लिए यह किया जा रहा है. फॉर्म सात जमा होने से पुनः उस व्यक्ति को सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा. लोग इस प्रक्रिया से ही इतने परेशान हैं, फॉर्म सात उनकी परेशानी को और भी बढ़ा देगी. फॉर्म को छीनकर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने आग नहीं लगाया, यह स्थानीय भीड़ ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola