ePaper

एसडीओ ऑफिस के बाहर तृणमूल कांग्रेस का विक्षोभ

Updated at : 20 Jan 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ऑफिस के बाहर तृणमूल कांग्रेस का विक्षोभ

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह राजनीति बांग्ला के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब 2026 के विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा.

विज्ञापन

फॉर्म-7 जमा को लेकर भाजपा पर साजिश का आरोप

बांकुड़ा. जिला एसडीओ कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. एसआइआर के तहत फॉर्म-7 जमा करने पहुंच रही भाजपा के खिलाफ बांकुड़ा नगरपालिका तृणमूल कांग्रेस ने अपने नेता शिवाजी बनर्जी की अगुवाई में प्रदर्शन किया. फिर विरोध सभा की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे और नारेबाजी की.

मतदाता-सूची से छेड़छाड़ का दावा, चुनाव में जवाब की चेतावनी

मौके पर शिवाजी बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा आम और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की यह राजनीति बांग्ला के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब 2026 के विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा. आरोप लगाया गया कि भाजपा चालाकी से फॉर्म-7 जमा कर वैध मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रही है.

तालडांगरा की घटना का हवाला

तृणमूल नेताओं ने दावा किया कि हाल ही में तालडांगरा में इसी तरह की घटना सामने आई है, जहां एसआइआर प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया. भाजपा की प्रतिक्रिया :उधर, भाजपा की ओर से कहा गया कि एसआइआर के चलते तृणमूल के होश उड़ गए हैं. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आगामी चुनाव में हार की आशंका के कारण तृणमूल एसआइआर का विरोध कर रही है और उन्हें भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola