चिता से महिला का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मायकेवालों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा की हत्या कर ससुराल वाले उसका दाह संस्कार कर रहे थे.
हत्या की आशंका, मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने रोका दाह संस्कार बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर अंचल स्थित बड़ों माझ पाड़ा के चाहे दिघीपाड़ श्मशान से रविवार सुबह दाह संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान प्रतिमा खेत्रपाल (38) के रूप में हुई है. मायकेवालों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा की हत्या कर ससुराल वाले उसका दाह संस्कार कर रहे थे. शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान सदर अस्पताल भेज दिया. मायकेवालों का आरोप, हत्या कर दाह की तैयारी : प्रतिमा के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी मौत को हार्ट अटैक बताकर आनन-फानन में दाह संस्कार करना चाहते थे. मृतका के चाचा ने पुलिस को सूचना दी कि बिना किसी मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम के शव को श्मशान ले जाया गया है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर कब्जे में लिया. ससुराल वालों का दावा, मौत हार्ट अटैक से हुई : मृतका के पति तपन खेत्रपाल और परिवार का कहना है कि प्रतिमा की मौत हृदयाघात से हुई थी. हालांकि जब पुलिस ने डेथ सर्टिफिकेट मांगा, तो वे कोई प्रमाण नहीं दिखा सके. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




