ePaper

बंगाल के विकास पर पीएम का नजरिया साफ : अग्निमित्रा

Updated at : 20 Jan 2026 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के विकास पर पीएम का नजरिया साफ : अग्निमित्रा

प्रधानमंत्री ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की बात कही और बताया कि धनियाखाली के जूट व हैंडलूम उत्पादों की विश्व स्तर पर बड़ी मांग है.

विज्ञापन

सिंगूर से लॉजिस्टिक व बिजनेस हब की बतायी जरूरत, तृणमूल सरकार को कोसा आसनसोल. आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्र पाल ने प्रधानमंत्री के हालिया बंगाल दौरे को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण साफ है. वे सिंगूर की धरती पर आये और बंगाल के विकास को लेकर अपना नजरिया रखा. प्रधानमंत्री ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की बात कही और बताया कि धनियाखाली के जूट व हैंडलूम उत्पादों की विश्व स्तर पर बड़ी मांग है. इसके बावजूद पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार किसी भी जिले में ठोस विकास कार्य नहीं कर सकी.

लॉजिस्टिक और सेंट्रलाइज्ड बिजनेस हब पर जोर

अग्निमित्र पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंगूर से यह संदेश दिया कि पश्चिम बंगाल में एक लॉजिस्टिक हब की सख्त जरूरत है. इसके साथ ही एक सेंट्रलाइज्ड बिजनेस हब स्थापित किया जाना चाहिए, जहां से पूरे देश और राज्य में व्यापार संचालित हो सके. ऐसा हब सभी राज्यों से कनेक्टिविटी के साथ आर्थिक विस्तार को गति देगा.

उद्योगों के लिए अनुकूल स्थिति, फिर भी ठहराव

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योगों के लिए रेल मार्ग, वायु मार्ग, पोर्ट की सुविधा और सस्ता श्रम उपलब्ध है. इसके बावजूद उद्योगों का विकास नहीं हो पा रहा है. सिंगूर की धरती से लॉजिस्टिक हब बनाने की प्रधानमंत्री की बात को उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2008 में इसी सिंगूर से टाटा जैसी कंपनी को हटाया गया था, जबकि अब प्रधानमंत्री राज्य में विकास को प्राथमिकता देना चाहते हैं. भाजपा को अवसर देने की अपील अग्निमित्र पाल ने कहा कि वह उत्साहित हैं क्योंकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर भाजपा शासित राज्यों में जाकर काम कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे वृद्ध आश्रम बनता जा रहा है. भाजपा को अवसर मिलने पर राज्य में उद्योगों का विकास होगा, जिससे किसानों को भी लाभ मिलेगा. सिंचाई के लिए पानी, बिजली में छूट और सब्सिडी की सुविधाएं मिलेंगी. अग्निमित्रा के अनुसार प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि पश्चिम बंगाल में उद्योगों के विकास को लेकर केंद्र गंभीर है. अंत में उन्होंने बंगाल की जनता से भाजपा के साथ खड़े रहने की अपील की. नया सोनार बांग्ला बनाना ही लक्ष्य है, जहां सबका साथ व सबका विकास होगा और राजनीति का केंद्र केवल विकास रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola