Video : पानागढ़ के कार सेवकों को मिला अयोध्या जाने का न्योता
Published by : Shinki Singh Updated At : 16 Jan 2024 6:13 PM

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर का निर्माण से उनका अभीष्ट पूरा होने जा रहा है. 33 वर्षों से उनकी आंखों में संजोया सपना साकार हो रहा है. कहा कि ये लोग नाउम्मीद हो चुके थे.
22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए पानागढ़ के भी पांच कारसेवकों को निमंत्रण मिला है. इनमें से बुजुर्ग नित्यानंद कोनार ही 22 तारीख को अयोध्या के मुख्य अनुष्ठान में उपस्थित होंगे. बाकी लोगों को फरवरी में बुलाया गया है. मंगलवार को पानागढ़ आम बागान लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में भाजपा ने कार सेवा करनेवाले इन पांच लोगों को सम्मानित किया. इस दौरान छह दिसंबर 1990 के दर्दनाक लम्हों और जेल में झेली यातना को याद कर नित्यानंद कोनार, तपन कुमार मंडल, संन्यासी कोनार, शंभू कोनार व ओमप्रकाश शर्मा सिहर गये. फिर भी अयोध्या में राममंदिर बनने से उत्साहित व भावुक इन लोगों ने कहा कि जिस उद्देश्य से छह दिसंबर 1990 को अयोध्या गये थे, वो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए