अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 1:15 AM
शाम को सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
नवजात की छह महीने तक देखभाल करेगा अस्पताल रानीगंज. रानीगंज में एक प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेता ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. शनिवार को अंडाल के गोपालमाठ इलाके की रहने वाली 32 साल की मामनी बाउरी को प्रसव पीड़ा होने पर रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में डॉक्टर बिजन मुखर्जी के अंडर में भर्ती कराया गया था. शाम को सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति की नेत्री और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा. उन्होंने नवजात शिशु की देखभाल की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन पर डालने की मांग की. इस घटना के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम कर दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. घंटों प्रदर्शन के बाद अस्पताल प्रशासन ने शिशु को छह महीने तक रखकर उसकी देखभाल करने और फिर उसे परिवार को सौंपने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










