पुरुलिया : झारखंड के डुमरी विधायक पहुंचे पुरुलिया के जीवदारू गांव
Published by :GANESH MAHTO
Published at :20 Oct 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

उन्होंने आंदोलन के दौरान और उसके बाद की परिस्थितियों की जानकारी ली.
विज्ञापन
कहा—यह अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन था कुरमी आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग पर विधायक जयराम महतो का बयान
पुरुलिया. पिछले 20 सितंबर को कोटशिला स्टेशन पर कुरमी समाज द्वारा किये गये रेल टेका आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में करीब 51 लोगों को पुरुलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है, जबकि बाकी अब भी जेल में बंद हैं.विधायक ने परिजनों से की मुलाकात
रविवार को झारखंड के डुमरी के विधायक जयराम महतो पुरुलिया जिले के जीवदारू गांव पहुंचे और सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने आंदोलन के दौरान और उसके बाद की परिस्थितियों की जानकारी ली. महतो ने बताया कि 46 आंदोलनकारी अब भी जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा, “मैं उनके परिवारों से मिला हूं और वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी ली है.”पुलिस और मुख्यमंत्री से करेंगे बातचीत
विधायक महतो ने बताया कि इस विषय पर उनकी बातचीत पुरुलिया जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी से भी हुई. उन्होंने अनुरोध किया कि आंदोलनकारियों की स्थिति को देखते हुए उनकी रिहाई पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाये ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके. महतो ने कहा, “मैं जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इन आंदोलनकारियों को दोषमुक्त करने की मांग करूंगा. यह अपराध नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन था, जिसके लिए पूर्व सूचना दी गयी थी.”उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए है और तब तक जारी रहेगा जब तक कुरमी समाज की मांगे पूरी नहीं होतीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




