पति की हत्या कर पत्नी ने थाने में किया सरेंडर, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के राजबांध स्थित दक्षिण कैनल पाड़ा में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने पति की हत्या कर कांकसा थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया. महिला की बात सुनकर पुलिस भी चौंक गयी थी.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के राजबांध स्थित दक्षिण कैनल पाड़ा में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने पति की हत्या कर कांकसा थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया. महिला की बात सुनकर पुलिस भी चौंक गयी थी. महिला को लेकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर के भीतर उसके पति का शव पड़ा हुआ था. मृतक का नाम चुना कोड़ा (50) बताया गया है. वह पेशे से डेकोरेटर कर्मचारी था. आरोपी महिला का नाम अंबू कोड़ा है. आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने पति की हत्या की है. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक चुना कोड़ा रात में नशा कर घर आया था. आधी रात को किसी बात पर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया. इसके बाद जब पति सो गया था तो उसने हंसुआ से गला रेत दिया. शनिवार सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद आरोपी महिला थाने चली गयी. कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल ने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण हत्या हुई है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया. घटना को लेकर इलाके के लोग भी अचंभित हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










