आप हमें पंचायत दीजिए, हम आपको विकास देंगे, बीरभूम में भाजपा की जनसभा में बोले मिथुन चक्रवर्ती

Mithun Chakraborty News: बीरभूम जिले के मल्लारपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आयोजित जनसभा में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों पर विश्वास करता हूं. अगली बार यहां पर भाजपा की सरकार बनायेंगे और परिवर्तन लायेंगे.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक्टर से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आप हमें पंचायत दीजिए, हम आपको विकास देंगे. उन्होंने कहा कि बीरभूम का विकास पूरी तरह से रुक गया है. अब यहां विकास तभी होगा, जब यहां पर भाजपा की सत्ता होगी.

उन्होंने कहा कि केवल बीरभूम ही नहीं, समूचे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है. रविवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आयोजित जनसभा में भाजपा नेता ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों पर विश्वास करता हूं. अगली बार यहां पर भाजपा की सरकार बनायेंगे और परिवर्तन लायेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में विकास चाहते हैं, तो यहां भी भाजपा की सरकार बनाइए. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी, तो विकास की गति दोगुनी हो जायेगी. मिथुन चक्रवर्ती ने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिये. लोगों से भी कई सवाल पूछे. जनसभा में पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजमूदार समेत अन्य भाजपा के नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. सुकांत ने कहा कि राज्य में परिवर्तन जल्द होगा. इसके बाद जो नयी सरकार आयेगी, वही प्रदेश का विकास करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार ने राज्य में अराजकता फैला रखी है, उससे जनता त्रस्त है. शासक दल के नेता और मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हैं.

उन्होंने कहा कि बीरभूम जिले में बम और बारूद मिल रहे हैं. यहीं से परिवर्तन की बयार बहेगी. सुकांत मजूमदार ने कहा कि एक बार फिर ‘खेला होबे’. अनुब्रत मंडल का नाम लिये बगैर सुकांत ने उन्हें बाघ की मौसी यानी बिल्ली का बच्चा कहकर संबोधित किया. कहा कि अब बाघ का बच्चा जेल में है.

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में नॉमिनेशन करनेसे अगर आपको रोका जाये, तो आप अपने अधिकार के लिए डट जाइएगा. मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष ध्रुव साहा, संदीप नंदी व अन्य नेता मौजूद थे.
बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




