पुरुलिया में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सात युवकों पर लगा आरोप

Updated:
विज्ञापन
पुरुलिया में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सात युवकों पर लगा आरोप

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सातों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

विज्ञापन

पुरुलिया. शहर में बीते शुक्रवार एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है. सदर थाने की पुलिस ने शनिवार शाम को सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ बीएनएस 137 (अपहरण), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया. रविवार को जिला अदालत में छह आरोपियों को पेश किया गया, जबकि एक आरोपी बीमार होने के कारण पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है. न्यायाधीश ने सभी को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सातों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. एक आरोपी बीमार होने के कारण उसे अस्पताल में रखा गया है. पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करने की तैयारी की है. घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola